छोटी नहर (बम्बे) में गिरी सेंट्रो कार , घायल ड्राइवर को सरकारी अस्पताल में किया भर्ती
मेरठ - ग्राम गणेशपुर, मवाना की छोटी नहर (बम्बे) में एक सेंट्रो कार ड्राइवर सहित जा गिरी जिसमें ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं घायल ड्राइवर को ग्राम वासियों ने छोटी नहर (बम्बे) से बाहर निकाला।
ग्राम वासियों ने बताया कि सैंटरो कार हाईवे से काफी स्पीड में आ रही थी जिसके कारण से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने के कारण सेंट्रो कार छोटी नहर गंग नहर में जा गिरी ।
हालांकि ग्राम वासियों ने कार एवं ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला इसमें किसी के जानमाल नुकसान होने की कोई खबर नहीं है । अक्सर ऐसे हादसे नहर और बंबू के आसपास अधिकांश होते हैं ऐसे में वाहन ड्राइवर को स्पीड कम एवं संतुलन बनाकर सफर करना चाहिए जिससे कि आपके साथ कोई दुर्घटना ना हो एवं अगर आप दो पहिया वाहन चलाते तो बिना हेलमेट के कभी भी ड्राइविंग ना करें
रिपोर्टर
सचिन कश्यप, (एरिया एडवाइजर)
(दिल्ली क्राईम प्रैस)
Comments
Post a Comment