आदर्श विद्या मंदिर मे वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया जायेगा।
बारां (रविन्द्र कहार) - जिले के सीसवाली कस्बे में विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नवीन भवन बस स्टेंड मे 22 फरवरी को रात्रि 8:00 बजे वार्षिकोत्सव एवं कक्षा दसवीं का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा l
प्रबंधक कुंजबिहारी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में आचार्य दीदीयो तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह के निमित्त बैठक हुई l जिसमें समस्त प्रकार की कार्य योजनाओं एवं व्यवस्थाओ पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां दी गई l सांस्कृतिक प्रमुख राजेश कुमार नामा ने कहा कि इस वार्षिकोत्सव में 12 कार्यक्रम होंगे जो विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों योग, शारीरिक, संगीत, संस्कृत तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा व गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश वर्ष पर आधारित होंगे l प्रधानाचार्य राकेश कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवप्रसाद जी क्षैत्रिय संगठन मंत्री विद्या भारती राजस्थान, विशिष्ट अतिथि प्रहलाद कुमार राठौर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बारां तथा अध्यक्षता डॉ तेजराज सिंह हाड़ा विषय विशेषज्ञ (उद्यानिकी) कृषि विज्ञान केन्द्र उदयपुर करेंगे l जिसमें बारां जिले के विद्या भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य जिला समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे l साथ ही सम्मान समारोह में विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा कक्षा दसवीं के छात्रों को विदाई दी जायेगी l
रिपोर्टर
रविन्द्र कहार
राजस्थान
Comments
Post a Comment