आपके किचन में मौजूद हैं ऐसी चीजें जिनको खाने से आती तुरंत नींद, सेहत को भी नहीं होता नुकसान

नई दिल्ली: आरामदायक नींद के लिए भोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि खाने पर ध्यान देकर अच्छी नींद ली जा सकती है. बादाम, कीवी, अखरोट, केला, काबुली चना, दूध, दलिया और चावल ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो नींद बढ़ाने में सहायक होते हैं. 'संडे मैट्रेस' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्फोंस रेड्डी तथा 'सिस्लो कैफे' के रसोई विशेषज्ञ मृनमॉय आचार्य ने भोजन और बेहतर नींद में सहायक और आसानी से बनने वाले भोजन पर अपने विचार साझा किए हैं.
दलिया और चावल में कार्बोहाइड्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यह बहुत जल्दी पच जाता है जिससे नींद बढ़ने लगती है. दलिया में शरीर को नींद के संकेत देने वाला मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है. रात्रिभोज के साथ सलाद लेने से 'लेक्टूकेरियम' का स्राव होता है जो शरीर को आराम देता है. काबुली चना नींद लाने में आश्चर्यजनक रूप से सहायक होता है.
प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के अलावा काबुली चने में विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में मेलाटोनिन बनाता है.


Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस