पूतना वध, गोपियो के चीर हरण का हुआ जीवंत मंचन

फतेहपुर(आलोक गौड)।देवमई विकासखंड के मुसाफा गांव में बूढ़े नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय रासलीला एवं रूद्र यज्ञ में वृंदावन के कलाकारो द्वारा तीसरे दिन पूतना वध लीला का सजीव मंचन किया गया।

 लीला मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।चल रही वृंदावन की रासलीला में पूतना वध लीला मंचन के तहत जब आकाशवाणी होती है कि हे कंस तुझे मारने वाले ने ब्रज में जन्म ले लिया है।यह आकाशवाणी सुनकर कंस भयभीत हो जाता है और मंत्रियों को बुलाकर मंत्रणा करता है कि ब्रज क्षेत्र में जन्मे बालक का वध कैसे किया जाए।लंबी मंत्रणा के बाद पूतना को बुलाया जाता है।पूतना अपने स्तनों पर जहर लगाकर ब्रज में जाती है और यशोदा के घर जाकर श्रीकृष्ण को दूध पिलाती है।श्रीकृष्ण दूध पीकर पूतना का वध कर देते हैं।जब कन्हैया ब्रज की गोपियां दही बेचने नगर में जाती हैं कन्हैया मार्ग का दान मांगते हैं।गोपियां देने से मना कर देती है। चंद्रवती शखी छल करके कन्हैया से चली जाती है।बदला लेने के लिए गोपियों के कन्हैया चीर चुरा लेते हैं। गोपियां मां यशोदा से कन्हैया की शिकायत करती है कि हे मां तेरा कन्हैया बड़ा नटखट है।पूतना वध की रासलीला देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।पूरे पंडाल में कान्हा की जयजयकार होने लगी।सुरक्षा की दृष्टि से मुसाफा चौकी पुलिस तैनात रही।प्रमुख रूप से अमित तिवारी, सुबोध तिवारी,शुभम अवस्थी,अनिल बाजपेई,प्रकाश नारायण पाण्डेय,मोहन बाजपेई, संजय गुप्ता बनवारीलाल वीरेन्द्र सिंह कृष्ण श्रीवास्तव रवी किशोर छोटू शुक्ला अजय तिवारी दीपक शुक्ला मोहित दिक्षित संजय तिवारी सोमनाथ आदि रहे।यज्ञ विवेक शास्त्री की देखरेख मे चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस