लड़के ने नाना का बनाया फेसबुक अकाउंट, अगले दिन किया ऐसा पोस्ट, देखकर पोते के उड़े होश

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. एक लड़के ने अपने नाना का फेसबुक अकाउंट बनाया. अगले दिन नाना ने ऐसा स्टेटस अपडेट किया, जिसको देखकर पोता भी हैरान रह गया. ट्विटर पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

आघा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''मैंने अपने नाना का फेसबुक अकाउंट बनाया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने नया स्मार्टफोन खरीदा था. आज मैंने उनका फेसबुक स्टेटस देखा, लिखा था- 'मेरी पत्नी' जब मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने उनसे ही इस स्टेटस के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, फेसबुक पूछ रहा था आपके दिमाग में क्या चल रहा है. तो मैंने मेरी पत्नी लिख दिया.'' सुनकर पोते के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई.
5 फरवरी को उन्होंने ये पोस्ट किया था, जिसके अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोग शख्स के नाना की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके पोस्ट को दिल छू लेने वाला बता रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपके नाना ऐसा कमेंट करेंगे.'' एक यूजर ने लिखा, ''मेरे दादा-दादी भी कुछ भी कमेंट कर देते हैं. लेकिन मैंने कभी नहीं पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. शायद वो भी ऐसा ही लॉजिक देते.'' तीसरे यूजर ने लिखा, ''मासूमियत और क्यूटनेस से भरा यह बहुत ही ईमानदार जवाब है.''

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस