खबर फतेहपुर जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
फतेहपुर, खागा(प्रदीप सिंह) तहसील क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक में आज फतेहपुर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सुबह साढ़े सात बजे पहली पाली हाई स्कूल की परीक्षा में पहुंचकर पौली गांव, विजयीपुर एवम ऐरायां ब्लॉक के शुकदेव कालेज, व कमला बालिका कालेज, शिवसहाय सिंह इंटर कालेज गुरगौउला ,परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा कक्ष के अंदर जाकर परीक्षार्थियों की कॉपी भी देखी गई
हर परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को सुचारू रूप से परीक्षा कराने के निर्देश भी दिए और नकल विहीन परीक्षा की व्यवस्था की भी जानकारी दी इस आवश्यक निरीक्षण में 100 मीटर के अंदर दिखाई देने वाले अभिभावकों को भी प्रशासन द्वारा दूर रहने की हिदायत दी गई और आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद कराई गई जिससे पूरे जिले में नकल विहीन परीक्षा एवं गुणवत्ता परक परीक्षा कराने में सहयोग मिल सके इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा क्षेत्राधिकारी खागा भी मौजूद रहे।
प्रदीप सिंह
किशनपुर फतेहपुर

Comments
Post a Comment