नैनी में दर्जनों अवैध निर्माण ढहाए गए - India Public News


उत्तर प्रदेश (दुर्गेश विश्वकर्मा) -  नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नैनी क्षेत्र में सोमवार को अभियान चलाकर दर्जनों कब्जा किए गए स्थान को खाली कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी व पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा के नेतृत्व में नैनी के दक्षिणी लोकपुर चौराहे से रामनगर चौराहे तक अभियान चला। 
यहां पर नाला और पटरी बनाने का कार्य होना है। नगर निगम की ओर से शनिवार तक इस क्षेत्र में चिन्हित स्थानों में हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटाने को कहा गया था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने दर्जनों छोटे और बड़े अतिक्रमण को ढ़हा दिया। इसकी जद मे कई पक्के मकान भी आए हैं। अभियान के दौरान काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।

रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस