बाह जिला बनाने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, एक लाख हस्ताक्षर का संकल्प, मुख्यमंत्री को भेजेंगे एक किमी हस्ताक्षर कपड़ा। - Indian Public News



बाह , उत्तर प्रदेश(अमरीश शाक्य)। क्षेत्र में बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर टीम भारतीय ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। तीर्थ बटेश्वर से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान जरार होते हुए बाह पहुंचा। शहीद चौराहा पर लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर समर्थन किया। बाह को जिला बनाने की शपथ भी दिलाई गई। 
बाह को जिला बनाए जाने के मांग को लेकर जन जन का सम्पर्क टीम भारतीय द्वारा किया जा रहा है। बाह को जिला बनाने के लिए एक लाख लोगों के हस्ताक्षर का संकल्प लिया गया है। बाह को ज़िला बनाए जाने की माँग ने देहात में  ज़ोर पकड़ लिया है। टीम भारतीय इस माँग को लेकर एक लाख लोगों का समर्थन जुटाने का अभियान बटेश्वर से शुरू हुआ। सोमवार को हस्ताक्षर अभियान बाह के शहीद चौराहा पर चलाया गया। अभियान में छात्र छात्राओं से लेकर महिलाओं और बुजर्गो ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया। बाह को जिला बनाने के लिए लोगों ने शपथ ली। 
 इस अभियान के तहत बाह के सभी गाँवों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक किलोमीटर लम्बा कपड़ा तैयार किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। टीम भारतीय के घनश्याम भारतीय ने बताया कि बाह को ज़िला बनाने की माँग के पक्ष में ये विशाल हस्ताक्षर अभियान पहला क़दम है। जनजागरण के पश्चात एक विशाल आंदोलन खड़ा किया जाएगा और बाह के ज़िला बनाए जाने तक संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। बाह में अमित ओझा, मानवेन्द्र राठौर, देवेंद्र चौहान, मुदासिर हुसैन, श्याम शर्मा, राजेन्द्र प्रताप शर्मा, रमेश चंद्र कटारा,  विनय, गौरव गुर्जर, मनीष राजपूत, उदित राजपूत , ध्रुव तोमर, अमरीश शाक्य, बबलू भारतीय आदि लोगों ने समर्थन में भाग लिया। 

एथलीट शैलेन्द्र ने किया समर्थन ---
हरियाणा से समर्थन देने बाह पहुंचे एथलीट शैलेन्द्र ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। शैलेन्द्र ने कहा कि  बाह के पिछड़नेपन को दूर बाह के जिला बनने से दूर किया जा सकता है। बाह में बहुत प्रतभाशाली खिलाड़ी है। स्टेडियम के अभाव में प्रतिभा दम तोड़ देती है।


Comments

Popular posts from this blog

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस