बमरौली से संगम तक बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई तो खैर नहीं - Indian Public News
प्रयागराज (दुर्गेश विश्वकर्मा) - खासकर शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जाए। अगर कोई मरम्मत का काम है तो एक बार ही शट डाउन लिया जाए। अधीक्षण अभियंता प्रथम से कहा गया है
कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पंडाल, हैलीपैड आदि स्थानों पर एक दिन पहले ही विद्युत की व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित कर ली जाए। बमरौली एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार से शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
शहर में विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए क्षतिग्रस्त पोल और ढीले तार को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक हर हाल में इसे पूरी तरह ठीक कर लेने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों को एचटी व एलटी लाइन के तार अगर नीचे हैं तो उन्हें भी ठीक करने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक बिजली विभाग के सभी इंजीनियरों व कर्मचारियों को छुट्टी निरस्त कर मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
रिपोर्टर
दुर्गेश विश्वकर्मा
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

Comments
Post a Comment