Posts

एक नन्हा घायल बच्चा मिला तो किया ये काम - Indian Public News

Image
गांव कस्बों शहरों नगरों में अचानक कभी-कभी कुछ ऐसी दास्तान घट जाती है जिन्हें हम सलझारे बिना रह नहीं सकते या फिर जब तक उसके बारे में हमें पता नहीं चल जाता तब तक हम लोग को चैन नहीं मिलता है ।  ऐसे ही हम लोग किसी खबर के लिए भ्रमण कर रहे थे तो रास्ते में हमें एक घायल बच्चा मिला शायद ऐसा लग रहा था जैसे किसी मुर्गी का बच्चा अंडे से निकलकर बस बाहर निकले काफी दिन हो गये हो लेकिन यह घायल था ऐसा लग रहा था किसी कुत्ते बिल्ली ने पकड़ा होगा और उसमें दांत काट दिए गए हैं खून टपक रहा था लेकिन हम लोगों को दया आई उसे उठाया उसके बाद उसको पानी पिलाया।  पानी पिलाने के बाद उसको घर लेकर आए।  घर ले आने के बाद उसको पट्टी की और पट्टी करके उसको दवाई लगाई। हमे नही पता था की यह बच सकता है क्या नही। लेकिन हमने कोशिश की और आज लहर सुरक्षित एंव स्वस्थ है आप देख सकते हैं बच्चे किस प्रकार की स्माइल आ रही है ऐसा लग रहा है और ठीक बहुत अच्छा अगर हमें कभी भी कोई पक्षी या जानवर घायल मिल जाता है तो उनकी रक्षा जरूर करनी चाहिए क्योंकि धरती पर केवल मानव ही एक ऐसा जीव है जो दूसरों की सहायता औ...

बमरौली से संगम तक बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई तो खैर नहीं - Indian Public News

Image
प्रयागराज  ( दुर्गेश विश्वकर्मा )  -  खासकर शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जाए। अगर कोई मरम्मत का काम है तो एक बार ही शट डाउन लिया जाए। अधीक्षण अभियंता प्रथम से कहा गया है  कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पंडाल, हैलीपैड आदि स्थानों पर एक दिन पहले ही विद्युत की व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित कर ली जाए। बमरौली एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार से शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शहर में विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए क्षतिग्रस्त पोल और ढीले तार को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक हर हाल में इसे पूरी तरह ठीक कर लेने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों को एचटी व एलटी लाइन के तार अगर नीचे हैं तो उन्हें भी ठीक करने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तक बिजली विभाग के सभी इंजीनियरों व कर्मचारियों को छुट्टी निरस्त कर मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है। रिपोर्टर दुर्गेश विश्व...

अपनी खबर को समाचार की भाषा में कैसे लिखें और किन बातों का ख्याल रखें - Indian Public News

Image
लीड लिखना: लीड की हिंदी मत बनाइए, इसे लीड कहकर ही समझिए क्योंकि इसी शब्द का हर जगह इस्तेमाल होता है। लीड लिखने का मतलब है स्टोरी को शुरू करना…आप कैसे शुरू करें!! कई कापी एडीटर्स का ये मानना है कि अगर आपकी स्टोरी शूरू में ही धड़ाम से दर्शकों के दिल दिमाग पर असर नहीं डालेगी तो दर्शक या तो आपकी खबर में दिलचस्पी नहीं लेगा या देखेगा या तो आपकी खबर में दिलचस्पी नहीं लेगा या देखेगा ही नहीं। लीड दर्शको को ये आइडिया देती है कि खबर कितनी बड़ी या दिलचस्प है। अब लीड एक लाइन की थी हो सकती है और कई लाइनो की भी हो सकती है। लीड लिखने में आप एक्सपेरीमेंट करके देखते रहिए और एक बात और-सहयोगियों से राय मश्वरा कर लेना कोई गलत बात नहीं है-क्या पता कुछ नया क्लिक कर जाए। ये उदाहरण पढक़र लीड के मामले को और समझिए- डॉयलाग का इस्तेमाल ये हो सकता है कि आपकी स्टोरी जिसके बारे में है वो फैरेक्टर आपकी स्टोरी में अपनी बात अपने ही शब्दों में कहे, जैसे कि कुछ इस तरह से- अपनी मां के साथ नाश्ता करते वक्त अरुण ने पूछा कि पापा वो कुल्हाड़ी लेकर कहां जा रहे हैं!! (आप यहां बात या लीड को कहने के स्टाइल समझ रहे है) किसी कैरेक्टर...

करकटेपुर गांव में एक नए प्रतिष्ठान नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स शुभारंभ किया - India Public News

Image
प्रयागराज ( शिव शंकर पासी ) -  गंगापार बहरिया ब्लाक के करकटेपुर गांव में आज एक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया जो छात्रों नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए इस वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक था नाइस कंप्यूटर एजुकेशन एंड कृष्णा फ्लैक्स,इसमें कंप्यूटर से संबंधित समस्त शिक्षा को क्रियान्वित किया जाएगा और कंप्यूटर लैब का एक स्पेशल हाल बनवाया गया है जिसमें कंप्यूटर सिस्टम को 50 की संख्या में स्थापित किया गया है जिससे इस कंप्यूटर युग में गांव के होनहार एवं छात्र छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा को सिखाया जाएगा और इसी के साथ कृष्णा फ्लेक्स के नाम से एक और भी प्रतिष्ठान इसी में खुल रहा है  जो बैनर पोस्टर होल्डिंग बनाने का काम करेगा गंगा पार में सबसे बड़ी मशीन लगाया गया है जिससे अब दूर शहर में न जाकर के फ्लेक्स आदि को यहां पर बनवाया जा सकता है इन सब कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नाइसकंप्यूटरएजुकेशन के डायरेक्टर नितिनकुमारयादव जी का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं कि आपने एक ऐसे प्रतिष्ठान जिसकी हमारे क्षेत्र में अत्यंत आवश्यकता है उसे अपने यहां पर शु...

राहुल संग पदमलता विवाह शुभ समाचार - इंडियन पब्लिक न्यूज़

Image
  विवाह समारोह समाचार  रायगढ़, छत्तीसगढ़ ( श्यामसुंदर चौहान )  -  इंडियन पब्लिक न्यूज़ के रिपोर्टर श्री श्यामसुंदर चौहान के मित्र श्री राहुल संग पदमलता के साथ 28 फरवरी 2020 को शुभ विवाह के बन्धन में बंधने जा रहे है। अत: यह सुचना पाकर हमे अति प्रसन्नता हो रही है कि यह शुभ विवाह दोनों के जीवन में शांतिपूर्ण एवं ढेर सारी खुशियां लाएगा।  आशा करते हैं भगवान श्री गणेश की असीम कृपा हमेशा इन पर दोनो पर बनी रहे एवं हमेशा एक दुसरे के लिये खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करें ।  यह विवाह निमंत्रण सूचना हमें श्री श्यामसुंदर चौहान जी ने दी है जो एक इंडियन पब्लिक न्यूज़ के रिपोर्टर हैं ।

नैनी में दर्जनों अवैध निर्माण ढहाए गए - India Public News

Image
उत्तर प्रदेश ( दुर्गेश विश्वकर्मा ) -  नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नैनी क्षेत्र में सोमवार को अभियान चलाकर दर्जनों कब्जा किए गए स्थान को खाली कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी व पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा के नेतृत्व में नैनी के दक्षिणी लोकपुर चौराहे से रामनगर चौराहे तक अभियान चला।  यहां पर नाला और पटरी बनाने का कार्य होना है। नगर निगम की ओर से शनिवार तक इस क्षेत्र में चिन्हित स्थानों में हुए अवैध निर्माण को स्वयं हटाने को कहा गया था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने दर्जनों छोटे और बड़े अतिक्रमण को ढ़हा दिया। इसकी जद मे कई पक्के मकान भी आए हैं। अभियान के दौरान काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही। रिपोर्टर दुर्गेश विश्वकर्मा प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

बाह जिला बनाने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, एक लाख हस्ताक्षर का संकल्प, मुख्यमंत्री को भेजेंगे एक किमी हस्ताक्षर कपड़ा। - Indian Public News

Image
बाह , उत्तर प्रदेश( अमरीश शाक्य ) । क्षेत्र में बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर टीम भारतीय ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। तीर्थ बटेश्वर से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान जरार होते हुए बाह पहुंचा। शहीद चौराहा पर लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर समर्थन किया। बाह को जिला बनाने की शपथ भी दिलाई गई।  बाह को जिला बनाए जाने के मांग को लेकर जन जन का सम्पर्क टीम भारतीय द्वारा किया जा रहा है। बाह को जिला बनाने के लिए एक लाख लोगों के हस्ताक्षर का संकल्प लिया गया है। बाह को ज़िला बनाए जाने की माँग ने देहात में  ज़ोर पकड़ लिया है। टीम भारतीय इस माँग को लेकर एक लाख लोगों का समर्थन जुटाने का अभियान बटेश्वर से शुरू हुआ। सोमवार को हस्ताक्षर अभियान बाह के शहीद चौराहा पर चलाया गया। अभियान में छात्र छात्राओं से लेकर महिलाओं और बुजर्गो ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया। बाह को जिला बनाने के लिए लोगों ने शपथ ली।   इस अभियान के तहत बाह के सभी गाँवों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक किलोमीटर लम्बा कपड़ा तैयार किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। टीम भारतीय के घनश...

छत्तीसगढ़ रायगढ़ में मौसम खराब होने के कारण जमकर पडे ओले - Indian Public News App

Image
छत्तीसगढ़, रायगढ़  ( श्यामसुंदर चौहान )  - अचानक मौसम खराब होने के कारण रविवार रात से बारिश हो रही है गरज चमक के साथ और अभी तक बादल छाया हुआ है और दो तीन दिन तक बादल छाए हुए के सम्भावना बनी हुई है  मौसम खुलने की कोई संभावना नहीं है और साथ ही साथ कहीं कहीं ओले गिरने की खबर आई हुई है और बारिश के साथ ही साथ हवाएं भी रही है दो तीन दिन तक हालाकि तीन दिन बाद मौसम खुलने के आसार बना हुआ है ठंड भी काफी लग रहा है रात को रुक रुक कर मध्यम बारिश हो रही थी और दिन में भी रुक रुक कर मध्यम बारिश हो रही है।  रिपोर्टर श्यामसुंदर चौहान छत्तीसगढ़

ताडी के टेंट वाले की गाड़ी को ट्रक वाले ने ठोका - India Public News

Image
उत्तर प्रदेश -  ग्राम ताडी के राम सेवक टेंट वाले ने कल रात अपनी गाडी मे कट्टी लाद कर प्रयागराज हाइवे से जा रहा था तभी रात के 1 बजे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक वाले ने उसकी गाडी ठोकर मार दिया और मौकाऐ वारदात से घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया ।  वंही उसकी गाडी पलट गई !  परंतु गरीमत ये रही की गाड़ी चालक राम सेवक को कोई चोट नहीं आयी!  के समय में अक्सर ड्राइवरों को नींद आती है जिसके कारण से सफर में बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसा ही एक ऐसा मामला सामने आया प्रयागराज के हाईवे के रास्ते से जा रहे टेंट वाले को टक्कर लगने से उसकी गाड़ी पलट गई अब हम सामान तितर-बितर हो गया इसके कारण से सामान को दोबारा लगना पड़ा लेकिन गनीमत यह रही कि गाड़ी के ड्राइवर को किसी भी तरह की चोट का नुकसान नहीं पहुंचा है मगर जिस ने टक्कर मारी थी वह मौका ए वारदात से रफूचक्कर हो गया है टेंट वाले ने बताया कि वह राष्ट्रीय से अपनी नॉरमल स्पीड से गाड़ी से जा रहा था जिसके कारण सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अचानक टक्कर मार दी वह अपने रास्ते पर था लेकिन टक्कर मारने के बाद ट्रक वहां से फ...

जिला मऊ , मध्य प्रदेश के देहात में वन विभाग ने 3 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा तेंदुआ को। - Indian Public News

Image
मऊ, मध्यप्रदेश ( अरुण कुमार  लोधी )  -  नरसिंहपुर की तहसील गाडरवारा के ग्राम मऊ  में  गांव में तेंदुए आने की खबर कुछ इस तरह फैल गई थी कि गांव वाले अपने घर से निकलने से भी डरने लगते थे । सुबह कि पहली किरण के साथ तेंदुए का डर हर किसी गांव वासियों के चेहरे पर साफ दिखाई देता था लेकिन वन विभाग की टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि आज ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वन विभाग की टीम पिछले 2 से 3 दिन से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है जिसमें तेंदुए की तलाश जारी थी तेंदूआ के रोजाना पंजे के निशान और उसके सबूत मिलते थे लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आता था लेकिन आज तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग की टीम को सफलता हाथ लगी  जिसके बाद गांव वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब तक गांव में पूरा उत्पात मचाते हुए फसलों का नुकसान एवं जंगली जानवरों को मारा है जिसमें अभी तक किसी गांव वालो के हानि होने की आहत खराब नहीं है ।  तेंदुआ की वन विभाग की टीम की गिरफ्त में है जिसको बहुत जल्द जंगल में छोड़ा जाएगा भारत में शेर और तेंदुए की जनसंख्या बहुत कम हो गई ...

खबर फतेहपुर जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Image
फतेहपुर, खागा ( प्रदीप सिंह ) तहसील क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक में आज फतेहपुर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सुबह साढ़े सात बजे पहली पाली हाई स्कूल  की परीक्षा में पहुंचकर पौली गांव, विजयीपुर एवम ऐरायां ब्लॉक के शुकदेव कालेज, व कमला बालिका कालेज, शिवसहाय सिंह इंटर कालेज गुरगौउला ,परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा कक्ष के अंदर जाकर  परीक्षार्थियों की कॉपी भी देखी  गई हर परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को  सुचारू रूप से परीक्षा कराने के निर्देश भी दिए  और  नकल विहीन परीक्षा की व्यवस्था की भी  जानकारी दी इस आवश्यक निरीक्षण में 100 मीटर के अंदर  दिखाई देने वाले अभिभावकों को भी प्रशासन द्वारा दूर रहने की हिदायत दी गई  और आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद कराई गई  जिससे पूरे जिले में नकल विहीन परीक्षा एवं गुणवत्ता परक परीक्षा कराने में सहयोग मिल सके इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा क्षेत्राधिकारी खागा भी मौजूद रहे। प्रदीप सिंह किशनपुर फतेहपुर

पूतना वध, गोपियो के चीर हरण का हुआ जीवंत मंचन

Image
फतेहपुर ( आलोक गौड )।देवमई विकासखंड के मुसाफा गांव में बूढ़े नाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय रासलीला एवं रूद्र यज्ञ में वृंदावन के कलाकारो द्वारा तीसरे दिन पूतना वध लीला का सजीव मंचन किया गया।  लीला मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।चल रही वृंदावन की रासलीला में पूतना वध लीला मंचन के तहत जब आकाशवाणी होती है कि हे कंस तुझे मारने वाले ने ब्रज में जन्म ले लिया है।यह आकाशवाणी सुनकर कंस भयभीत हो जाता है और मंत्रियों को बुलाकर मंत्रणा करता है कि ब्रज क्षेत्र में जन्मे बालक का वध कैसे किया जाए।लंबी मंत्रणा के बाद पूतना को बुलाया जाता है।पूतना अपने स्तनों पर जहर लगाकर ब्रज में जाती है और यशोदा के घर जाकर श्रीकृष्ण को दूध पिलाती है।श्रीकृष्ण दूध पीकर पूतना का वध कर देते हैं।जब कन्हैया ब्रज की गोपियां दही बेचने नगर में जाती हैं कन्हैया मार्ग का दान मांगते हैं।गोपियां देने से मना कर देती है। चंद्रवती शखी छल करके कन्हैया से चली जाती है।बदला लेने के लिए गोपियों के कन्हैया चीर चुरा लेते हैं। गोपियां मां यशोदा से कन्हैया की शिकायत करती है कि हे मां तेरा कन्हैया बड़ा नटखट है।पूतन...

आदर्श विद्या मंदिर मे वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया जायेगा।

Image
बारां ( रविन्द्र कहार ) - जिले के सीसवाली कस्बे में विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नवीन भवन बस स्टेंड मे 22 फरवरी को रात्रि 8:00 बजे वार्षिकोत्सव एवं कक्षा दसवीं का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा l  प्रबंधक  कुंजबिहारी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में आचार्य दीदीयो तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह के निमित्त बैठक हुई l जिसमें समस्त प्रकार की कार्य योजनाओं एवं व्यवस्थाओ पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां दी गई l सांस्कृतिक प्रमुख राजेश कुमार नामा ने कहा कि इस वार्षिकोत्सव में 12 कार्यक्रम होंगे जो विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों योग, शारीरिक, संगीत, संस्कृत तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा व गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश वर्ष पर आधारित  होंगे l प्रधानाचार्य राकेश कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवप्रसाद जी क्षैत्रिय संगठन मंत्री विद्या भारती राजस्थान, विशिष्ट अतिथि प्रहलाद कुमार राठौर अतिरिक्त जिला शिक्षा...

लड़के ने नाना का बनाया फेसबुक अकाउंट, अगले दिन किया ऐसा पोस्ट, देखकर पोते के उड़े होश

Image
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. एक लड़के ने अपने नाना का फेसबुक अकाउंट बनाया. अगले दिन नाना ने ऐसा स्टेटस अपडेट किया, जिसको देखकर पोता भी हैरान रह गया. ट्विटर पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. आघा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''मैंने अपने नाना का फेसबुक अकाउंट बनाया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने नया स्मार्टफोन खरीदा था. आज मैंने उनका फेसबुक स्टेटस देखा, लिखा था- 'मेरी पत्नी' जब मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैंने उनसे ही इस स्टेटस के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, फेसबुक पूछ रहा था आपके दिमाग में क्या चल रहा है. तो मैंने मेरी पत्नी लिख दिया.'' सुनकर पोते के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. 5 फरवरी को उन्होंने ये पोस्ट किया था, जिसके अब तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोग शख्स के नाना की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनके पोस्ट को दिल छू लेने वाला बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपके नाना ऐसा कमेंट करेंगे.'' एक यूजर ने लिखा, ''मे...

धार्मिक स्थल बटेश्वर में कांवड़ियों ने डाला डेरा ,सोरों एटा से लाए गंगाजल

Image
बाह ( अमरीश शाक्य ) -धार्मिक स्थल बटेश्वर में शिव तेरस को लेकर कांवरियों का डेरा लगने लगा हैं। दूर दराज के क्षेत्रों से कांवड़ लेकर धार्मिक स्थल  बटेश्वर पहुच रहे है   कांवड़ियों द्वारा सोरों एटा से गंगाजल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जायेगा। मंदिर के पुजारी  महन्त जयप्रकाश गौस्वामी ने बताया की हजारों की संख्या में कांवरिये पहुच चुके हैं और पूरी रात कांवरिये व श्रध्दालुओ द्वारा यमुना नदी में स्नान कर भोलेनाथ की  पूजा अर्चना की जायेगी। रिपोर्टर अमरीश शाक्य (दिल्ली क्राईम प्रैस)  बाह, उत्तर प्रदेश

आपके किचन में मौजूद हैं ऐसी चीजें जिनको खाने से आती तुरंत नींद, सेहत को भी नहीं होता नुकसान

Image
नई दिल्ली:  आरामदायक नींद के लिए भोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि खाने पर ध्यान देकर अच्छी नींद ली जा सकती है. बादाम, कीवी, अखरोट, केला, काबुली चना, दूध, दलिया और चावल ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो नींद बढ़ाने में सहायक होते हैं. 'संडे मैट्रेस' के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्फोंस रेड्डी तथा 'सिस्लो कैफे' के रसोई विशेषज्ञ मृनमॉय आचार्य ने भोजन और बेहतर नींद में सहायक और आसानी से बनने वाले भोजन पर अपने विचार साझा किए हैं. दलिया और चावल में कार्बोहाइड्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यह बहुत जल्दी पच जाता है जिससे नींद बढ़ने लगती है. दलिया में शरीर को नींद के संकेत देने वाला मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है. रात्रिभोज के साथ सलाद लेने से 'लेक्टूकेरियम' का स्राव होता है जो शरीर को आराम देता है. काबुली चना नींद लाने में आश्चर्यजनक रूप से सहायक होता है. प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के अलावा काबुली चने में विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में मेलाटोनिन बनाता है.

बोर्ड परीक्षा आज से ,तैयारियां पूरी, सी सी टी बी कैमरे के साये में सम्पन्न होगी परीक्षाए!

Image
घुघली महराजगंज ( सुशील मद्धेशिया )  -  आज से शुरु हो रही यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन संम्पन कराने को  लेकर जहॉं प्रशाशन सतर्क है वहीं परिक्षा केन्द्र भी सी सी टी बी कैमरे से लैस है।     उल्लेखनीय है कि बोर्ड की परीक्षाएँ  में हो रहे नकल से जहाँ मेघावी छात्र छात्राओं के भविष्य पर खतरा मडरा रहा था वहीं नकलचियों की चांदी थी जिसको संज्ञान में लेकर सरकार के द्वारा नकल बन्द कराने की मुहिम कारगर साबित हो रहा है और मेघावियों को उनकी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। सुशील मद्धेशिया घुघली महराजगंज

21 फरवरी को लालबाग से दरभंगा कमिश्नरी तक महिलाएं एवं पुरूष करेंगे पैदल मार्च- दिल्ली क्राईम प्रैस

Image
दरभंगा -  पूरे देश में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ दो महिने से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है लेकिन सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रहा है। लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया जा रहा है कि जिस प्रकार से कई राज्यों में एनपीआर, सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है  उसी प्रकार से बिहार में भी विधानसभा बुलाकर इस काले कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करें। लेकिन नीतीश कुमार इन दिनों अमित षाह की भाशा बोलने लगे हैं। ऐसा लगता है कि सावरकर और गोडसे की गोद में बैठकर नीतीश कुमार बिहार में आरएसएस के ऐजेंडे पर काम करने लगे हैं। मुसलमानों को सब्जबाग दिखाने और ठगने के लिए 23 फरवरी को मुख्यमंत्री दरभंगा दौरा पर आ रहे हैं और वह यह बताने की कोषिष कर रहे हैं कि मुसलमानों के लिए बड़ी बड़ी योजनाओं का षिलान्यास करेंगे जब्कि हकीकत तो यह है कि छोटी मोटी योजनाओं से मुसलमानों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह मुसलमानों के हमदर्द हैं। हरगिज ऐसा नहीं है  अगर वह वाकई बिहार के हक में हैं और जनता के हमदर्द हैं तो दरभंगा दौरा से पहले एनपीआर पर रोक लगाए। अगर ऐसा नह...

पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे, लेकिन सब कुछ उल्टा - दिल्ली क्राईम प्रैस

Image
मथुरा, उत्तर प्रदेश -   एक जमाना था जब पत्रकारों से मिलने के लिए जिले का कलेक्टर और एसपी समय लिया करते थे। आज पत्रकार खुद ही उनके आगे- पीछे घूमते रहते हैं। इसके पीछे हमारी कोई न कोई स्वार्थ नीति छुपी रहती है। इसकी वजह से आज पत्रकारों की जमीर एक तरह से खूंटी पर टंगी हुई है। आज अधिकतर पत्रकार खबर के नाम पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के पास डेरा डाले चापलूसी व दलाली  करते दिखाई दे जाते हैं। आप मानो या ना मानो वही अपने को बड़ा पत्रकार साबित कर लेते हैं। चापलूसी करने की आदत उन्हें अपने जमीर से नीचे गिरा देता है। कहां गई वह कलम की ताक़त जिसमे सच्चाई और ईमानदारी के साथ पत्रकारों की खुद्दारी होती थी।  बस, आज के दौर में लगता है कि पत्रकारों को पत्रकारिता के नाम पर अधिकारियों की ही जी- हजूरी दलाली व अवैध  आती है और तो और अधिकारियों को भी यह समझ में आता है कि इन्हें पत्रकारिता के नाम पर बस दलाली आती है। उन्होंने भी इनकी कैटेगिरी बना रखी है। कई पत्रकार सुबह से शाम तक अपने कार्यक्रमों के आयोजक ही ढूंढते रहते हैं। मेरे कहने का आशय यह है कि पत्रका...

राजातालाब में अंडरपास के जगह फ्लाईओवर बनाये जाने के लिए वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री जी के नाम निवेदन पत्र-

Image
राजातालाब के लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को जिला प्रशासन से मांगी थी समय  युवक तथा समाजसेवी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय की मांग विगत दिनों पहले बैठक कर के की थी। यहां राजातालाब समर्थित एक लान में एक बैठक कर लोगों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने हेतु समय की मांग जिला प्रशासन से किया था, उन्हें अपना निवेदन पत्र भी भेजा था। लोगों ने बताया कि राजातालाब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। राजातालाब के आसपास का बड़ा ग्रामीण हिस्सा भी उन्हीं के क्षेत्र का हिस्सा है जिसमें तमाम निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इन निर्माण कार्यों की सटीक जानकारी देने तथा कुछ आवश्यक मांगों को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था, बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री को उनकी बात सुनने के लिए मुलाकात का अवसर दिया जाना चाहिए। इस दौरान यहां पर राजातालाब के व्यापारी, युवक और सामाजिक कार्यकर्ता आदि थे। लेकिन जिला प्रशासन के मातहत अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग को ठुकरा दिया है। ...

दिल्ली क्राइम प्रेस सदस्यों के लिए आवश्यक जानकारी

Image
दिल्ली क्राइम प्रेस दिल्ली क्राइम प्रेस सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण अधिकारियो का विवरण जिनका नाम फोन नं तथा मेल आई डी की जानकारी रखना अति आवश्यक है 1-सड़क सुरक्षा एजेंसी (कंट्रोल रूम) 2- मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अथवा खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) 3- पब्लिक क़ानूनी सलाहकार( LEGAL  ADVISOR) 4- जिला पुलिस कंट्रोल रूम हेड क्वार्टर 5- उप प्रभागीय न्यायाधीश (SDM) 6- कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (VIGILENCE, CID, CIA, CRIME BRANCH,CBI, NIA, ED, TRAFFIC, RPF, CRPF, ) 7- जिला अधिकारी (DM) 8- जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) 9- कमिश्नर नगर निगम 10- जिला आबकारी अधिकारी 11-सुपरिन्टेन्डेन्ट इंजीनियर (SE) (बिजली विभाग) 12-मुख्य न्यायाधीश अधिकारी (CJM) 13- जिला सूचना अधिकारी 14- जिला पंचायत राज अधिकारी (गॉव एरिया के लिए) 15- राज्य कंट्रोल रूम (CM WINDOW) यह सभी महत्वपूर्ण अधिकारी सिर्फ जनता के सेवा एवं सुरक्षा के लिए नियुक्त है इन सभी का बेतन आपके टेक्स से जाता है इन सभी अधिकारियो का नाम व् संपर्क सूत्र अपने डायरी में अवश्य लिखे  आपका साथी       ...

पर्यावरण को बचाना एक अनूठा एवं सहारणीय प्रयास। दिल्ली क्राईम प्रैस

Image
फल खाकर बीज इकट्ठे करने का मेरा शौक़ जिसे मैं कर्तव्य समझती हूं, हद पार कर गया है। मैं हर महीने जब किसी ट्रिप पर जाती हूं, उपयुक्त जंगल, ज़मीन पर फेंकती जाती हूं।  मेरे पास आजकल तरह तरह के सिट्रस फलों के बीज डब्बा भर हैं।  ट्रापिकल फलों के भी ढेर लोंगान, पैशनफ्रूट, सीताफल, बेर, अमरूद। चेरीज़, प्लम्स, बबूगोशा , खूबानी, सेव के भी हैं जिनके लिए पहाड़ पर जाने का इंतज़ार।  मेरा विश्वास है हज़ार बीज फेंकने पर पचास पेड़ तो उगेंगे। बीस ही उग जाएं।  फल हमें पेड़ इसी मूक शर्त पर देते हैं कि हम इनको छितराएंगे सही जगह पर, जैसे कि बंदर और गिलहरियां। लेकिन हम कचरा के डिब्बों में फेंक कर सड़ा देते हैं।  अच्छी लगे मेरी बात तो अपनाएं प्लीज़। समाज सेविका  मनिषा कुल्क्षेत्र 

छोटी नहर (बम्बे) में गिरी सेंट्रो कार , घायल ड्राइवर को सरकारी अस्पताल में किया भर्ती

Image
मेरठ -   ग्राम गणेशपुर, मवाना की छोटी नहर (बम्बे) में एक सेंट्रो कार ड्राइवर सहित जा गिरी जिसमें ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं घायल ड्राइवर को ग्राम वासियों ने छोटी नहर ( बम्बे)  से बाहर निकाला।  ग्राम वासियों ने बताया कि सैंटरो कार हाईवे से काफी स्पीड में आ रही थी जिसके कारण से ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने के कारण सेंट्रो कार छोटी नहर गंग नहर में जा गिरी । हालांकि ग्राम वासियों ने कार एवं ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला इसमें किसी के जानमाल नुकसान होने की कोई खबर नहीं है ।  अक्सर ऐसे हादसे नहर और बंबू के आसपास अधिकांश होते हैं ऐसे में वाहन ड्राइवर को स्पीड कम एवं संतुलन बनाकर सफर करना चाहिए जिससे कि आपके साथ कोई दुर्घटना ना हो एवं अगर आप दो पहिया वाहन चलाते तो बिना हेलमेट के कभी भी ड्राइविंग ना करें रिपोर्टर सचिन कश्यप, (एरिया एडवाइजर)  (दिल्ली क्राईम प्रैस) 

अलीगढ़ में लगभग हर सड़क पर गंदगी के ढेर, राजनीतिक पार्टी है गायब

Image
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश-    अलीगढ़ स्मार्ट सिटी महानगर यहां गौ माताओं का हाल बेहाल है गौ रक्षक गौ सेवक गौ माता की राजनीति करने वाले गौ माता की सेवा के नाम पर वोट और और चंदा मांगने वाली पार्टीयाँ लापता है। अलीगढ़ में अनेक राजनीतिक पार्टियां गौ माता के नाम पर वोट मांगती है पब्लिक को झांसा भी करें अपना काम निकालती और जब समय आता है तो ऐसे ही सड़कों पर गंदगी और धूल मिट्टी में नजर आती है।  क्या यही है राजनीतिक पार्टियों की सियासत क्या सही है राजनीतिक पार्टियों की यह जुगलबंदी  अलीगढ़ शुरू से ही ऐतिहासिक सिटी रही है जिसमें अनेकों राजा महाराजा एवं शासन प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है आज अलीगढ़ की हालत साफ दिखाई दे रही है दिल्ली में मौजूदा सरकार की हार का साफ नजारा बढ़ती महंगाई एवं बौखलाहट का अपनापन साफ नजर आ रहा है तो क्या राजनीतिक पार्टियों के माध्यम से सफाई अभियान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं।  अलीगढ़ की लगभग हर गली हर चौराहे हर सड़क पर आपको यह गंदगी साफ नजर आ जाएगी ।  जहां पर कुछ जानवर चरते हुए नजर आएंगे इस गंदगी से अलीगढ़ ...

शेषनाग पर क्यों सोते हैं भगवान विष्णु

Image
गोरखपुर-   जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान विष्णु किसी ना किसी रुप में अवतार लेते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है लेकिन शेषनाग उनके साथ हर अवतार में जुड़े हुए हैं।  शेषनाग अनंत अर्थात् जिसकी कोई सीमा नहीं, का प्रतीक है। भगवान विष्णु उपयुक्त समय पर मानव जाति का मार्गदर्शन करते हैं। यही कारण है कि उन्हें सांपों के बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाया जाता है। शेषनाग भगवान विष्णु को केवल आराम करने के लिए जगह ही नहीं देते बल्कि वे उनके रक्षक भी हैं। भगवान कृष्ण के जन्म के समय जब पिता वासुदेव उन्हें नंद के घर ले जा रहे थे तब शेषनाग ने ही तूफान से भगवान कृष्ण की रक्षा की थी। भगवान विष्णु और शेषनाग के बीच का संबंध शाश्वत है। भगवान विष्णु के प्रत्येक अवतार में बुरी शक्तियों का नाश करने के लिए शेषनाग उनके साथ जुड़े हुए हैं। त्रेता युग में शेषनाग ने लक्ष्मण का रूप लिया था जबकि द्वापर में वे बलराम के रूप में थे और दोनों ही जन्मों में उन्होंने राम और कृष्ण की सहायता की थी।